बालीबाल प्रतियोगिता में भिड़ती टीमें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पंजाब, लखनऊ, भोजपुर मुरादाबाद और एसटीए जस्सागांजा रामनगर की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में चली गईं हैं।
द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति की देखरेख में शीतला पुष्कर मैदान पर तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन है। बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए। पहले मैच में पंजाब की टीम ने दो सेटों में रामनगर मालधन को हराया। दूसरे मैच में जनाडू वॉरियर्स लखनऊ ने हापुड़ को 25-20, 27-25 से हराया। तीसरा मैच भोजपुर मुरादाबाद ने मास्टर एकेडमी दिल्ली को 25-16, 25-19 से हराया, जबकि चौथे मैच में जस्सागांजा रामनगर ने द्वाराहाट को 25-15, 25-20 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। डिप्टी डीएसओ यशपाल बिष्ट, शंकर सिंह, चंदन बिष्ट, तुषार कांडपाल, दिनेश सिंह रावत मुख्य निर्णायक रहे। इस दौरान विमल साह, दिव्यदीप मिश्रा, विधायक महेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदिता भट्ट, टूर्नामेंट संयोजक भूपेंद्र कांडपाल, मनोज उपाध्याय, चंदू उपाध्याय, समिति अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, धीरेंद्र मठपाल आदि खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।