फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा में लगा कानूनी शिविर

Fri, 10 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा में कानूनी शिविर लगाया गया। इसमें प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष और जिला जज डा. ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षकों, बच्चों के बीच आपसी तालमेल होना जरूरी है।

जिला जज डा. शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) समेत मौलिक कर्तव्य भी बताए। कहा कि आरटीई के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। महिलाओं, छात्राओं के प्रति संवेदनशील होना भी जरूरी है। उन्हें अपने अधिकारों, लैंगिक अपराधों से सचेत रहना होगा। उन्होंने समानता का अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय ने बच्चों को सभी नागरिकों के मौलिक कर्तव्य, अधिकार बताए। सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा ने कहा कि लड़कों की 21, लड़कियों की 18 वर्ष के बाद ही शादी होनी चाहिए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने कई कानूनी जानकारियां दीं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने संचालन किया। वहां जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी, दयाशंकर नगरकोटी, कुंदन सिंह नेगी, अशोक श्रीवास्तव, गोविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें