फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीन नेहा की आवाज में है जादू

Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गीत प्रस्तुत करती नेहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। धौलादेवी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल मनिआगर में कक्षा छह की छात्रा नेहा आगरी ने इसे साबित किया है। नेहा दृष्टिहीन है, लेकिन उसकी सुरीली आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध जरूर हो जाते हैं। नंदादेवी मेले में पहली बार अपना कार्यक्रम देने पहुंची नेहा के उतरैंणी कौतिक लागि रौ अल्माड़ा बाजार में और हिट साली दीपिका घुघंरू बजे दे छम छम गीत पर लोग झूमने लगे। भीड़ ने उत्साह बढ़ाने के साथ उसे पुरस्कार भी दिए नेहा की प्रतिभा को देखते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने उसकी संगीत की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है।  
विज्ञापन

    मजदूर पिता बसंत और दीपा आगरी के चार बच्चों में छोटी नेहा को बचपन से प्रेरित करते आ रही स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजू पांडे ने बताया कि नेहा को बचपन से गाने का शौक है। लेकिन शर्मीला स्वभाव होने के कारण वह अकेले में गुनगुनाया करती थी। उसकी आवाज सुनने के बाद स्कूल में प्रार्थना सभा और अन्य कार्यक्रमों में बुलाना शुरू किया। जिसके बाद वह ब्लाक स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने लगी। उन्होंने बताया कि नेहा ने इस बार नंदा देवी मेले में आने की जिद की और वह उसे अपने साथ मेले में लाई। बिना तैयारी के नेहा ने गीत गाकर मौजूद श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। मंच में बैठे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत जनप्रतिनिधियों, पुलिस कर्मियों और आम जनता ने नेहा की प्रस्तुति को हाथों हाथ लिया और पुरस्कार देकर उसकी हौसलाअफजाई की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें