नगर में भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रमिक नाचते, गाते चल रहे थे। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को क्वारब संगम पर विसर्जित किया गया।
नगर के मिलन चौक स्थित श्री शै: भैरव मंदिर से मंगलवार की सुबह भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा निकली। यात्रा में शामिल श्रमिक ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। यात्रा माल रोड, चौघानपाटा होते हुए क्वारब पहुंची। क्वारब संगम पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जित किया गया।
शोभा यात्रा में मुनी लाल साह, दिलीप कुमार पटेल, रवि कांत पटेल, दिनेश यादव, राजेश शर्मा, हरेंद्र प्रसाद, मुकेश तिवारी, दिवाकर तिवारी, फिरतू गुप्ता, नूर आलम, शिव पासवान, लखन बौठा, प्रकाश प्रसाद, अमित प्रसाद, राम प्रीत प्रसाद, किशोर प्रसाद, संतोष साह, नंदू प्रसाद, विनोद राम, नंदू राह, जितेंद्र साह, कमलेश राम, हरी चौधरी, मंगलपाल, प्रकाश राम आदि काफी संख्या में श्रमिक शामिल थे।