फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस पर संस्थानों में हुई पूजा

Sat, 17 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  विश्वकर्मा दिवस सरकारी और निजी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। आईटीआई, पीडब्ल्यूडी समेत विभिन्न औद्यौगिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ मशीनी उपकरणों को भी पूजा गया। वहीं मजदूर समुदाय  ने भी स्थानीय श्री शै: भैरव मंदिर में विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की। 
विज्ञापन


  शै: भैरव मंदिर में मजदूरों ने  भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना के साथ औजारों की विशेष रूप से पूजा की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विधायक मनोज तिवारी और पालिकाध्यक्ष  प्रकाश चंद्र जोशी ने भी पूजा में शिरकत करते हुए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बिहार से पहुंची भजन मंडली की टीम ने इस अवसर पर भजन कीर्तन  प्रस्तुत किए।

बाद में प्रसाद भी बांटा गया। कार्यक्रम के संयोजक मुन्नी  लाल साह ने बताया कि रविवार 18 सितंबर को दोपहर एक बजे भगवान विश्वकर्मा की  शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मालरोड होते हुए क्वारब तक जाएगी। जहां मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर मंदिर में चले भजन कीर्तन में भोला  प्रसाद, राजेश शर्मा, मोहित शर्मा, राम प्रकाश कुशवाहा, अशोक पटेल, प्रकाश,  नंदन प्रसाद, रमेश पाल, मंगल पाल, अमित प्रसाद, दिनेश ठाकुर, मनोज शर्मा,  सोविंद साह, प्रमोद शर्मा समेत काफी संख्या में मजदूर लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें