फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए शुरू होगा वीआईपी कोटा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए अब कोटा लागू हो गया है। कोटे के तहत आपातकालीन सेवा, पुलिस और वीआईपी मामलों की जांच की जाएगी। अस्पताल में रोजाना केवल 40 आम लोगों के ही अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नए पीएमएस एके सिन्हा ने पदभार संभालते ही अस्पताल की व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया किअब तक अस्पताल में दिनभर अल्ट्रासाउंड होते थे। व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। अब रोजाना केवल 40 आम लोगों के ही अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। बकाया दस का कोटा रिजर्व में रखा जाएगा ताकि किसी दिन कोई पुलिस अधिकारी, वीआईपी, जेल का कैदी या फिर आपातकालीन स्थिति का मरीज पहुंचता है तो जल्द जांच की जा सके। हालांकि इस श्रेणी का अगर कोई व्यक्ति नहीं पहुंचता है तो आम मरीजों की जांच की जाएगी।
पुराने पर्चों का भी होगा पंजीकरण
पीएमएस ने बताया कि एक बार पर्चा बनवाने के बाद अगर मरीज 15 दिन के भीतर दोबारा डॉक्टर के पास जाता है तो उनके पुराने पर्चे का दोबारा पंजीकरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक दिन अस्पताल पहुंचने वाले पुराने और नये मरीजों की संख्यात्मक आंकड़ा मिलने में भी आसानी होगी। पर्चों के पंजीकरण के लिए दो आशा कर्मियों की तैनाती भी की गई है। बताया कि यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो चुकी है।
विज्ञापन

एकमात्र फिजिशियन प्रशिक्षण अवकाश पर
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के फिजिशियन को प्रशिक्षण के लिए देहरादून भेजा गया है। अस्पताल में फिजिशियन के अवकाश पर होने से दूर-दराज से पहुंचने वाले मरीजों को कुछ समय के लिए दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
जिला अस्पताल के एकमात्र फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या को विभागीय प्रशिक्षण के लिए देहरादून भेजा गया है। पीएमएस डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि उनकी गैर मौजूदगी में जनरल सर्जन मरीजों को देखेंगे। गंभीर मरीज को इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में पहुंचे 588 मरीज
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ सामान्य से अधिक रही। अस्पताल की ओपीडी में 588 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें