कॅरिअर काउंसिलिंग के दौरान बीयरशिवा चिलियानौला के बच्चे। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित बीयरशिवा स्कूल में हिमगिरी जी विश्वविद्यालय देहरादून की ओर से कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। काउंसलर मनोज कुमार गढ़िया ने छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हर मुश्किल आसान होगी। छात्र-छात्राओं को जिस दिशा में आगे बढ़ना है उसी हिसाब से विषय भी चुनना होगा। प्रधानाचार्या संगीता अधिकारी और निदेशक प्रीति पांडेय ने कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। वहां पर प्रबंधक तिलक राज तलवार आदि थे।