फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमला विश्वकर्मा बनी तीज क्वीन

Wed, 15 Aug 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
तीज कार्यक्रम में झूले पर बैठी जिला पंचायत अध्यक्ष और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं के बीच कुमाऊंनी, गढ़वाली परिधान, पहाड़ी व्यंजन के अलावा क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में अरक्षी विमला, जानकी प्रथम स्थान पर रहीं। विमला विश्वकर्मा को तीज क्वीन चुना गया।  
विज्ञापन


कुमाऊंनी और गढ़वाली परिधान प्रतियोगिता में आरक्षी विमला विश्वकर्मा पहले स्थान पर रही। हेमा ऐठानी दूसरे और गोविंदी टम्टा तीसरे स्थान पर रहीं। पहाड़ी व्यंजनों की प्रतियोगिता में महिलाएं घर से तैयार कर व्यंजन लाई थीं जिसमें जानकी भंडारी पहले, बबीता भट्ट दूसरे और आशा आर्या तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने कहा कि अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम किए जाने चाहिए।

एसएसपी पी रेणुका देवी ने विजेता महिलाओं को नकद पुरस्कार बांटे। इस दौरान गीत, संगीत और सामूहिक नृत्य भी किए गए। कार्यक्रम संयोजिका महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या, संचालन विजया, पुनीता बलौदी ने किया। निर्णायक मुक्ति दत्ता, प्रज्ञा दीक्षित थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें