फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विमला रावत बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री

Sat, 03 Jan 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया है। रानीखेत संगठनात्मक जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला रावत को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। विमला रावत वर्तमान में ताड़ीखेत ब्लॉक की ईड़ा क्षेत्र पंचायत से बीडीसी हैं। इससे पूर्व वह महिला मोर्चा में कुमाऊं संयोजक का दायित्व निभा चुकी हैं। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन

विमला रावत ने कहा कि जो विश्वास उन पर जताया है। वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी। संगठन को मजबूत करने, महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, पीसी नैलवाल, मदन सिंह मेहरा, दीप भगत, लीला बिष्ट, घनश्याम भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी, सुनीता डाबर, प्रकाश पंत सहित अनेक भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से महिला मोर्चा और पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें