फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला का हुआ सम्मान

विज्ञापन
रानीखेतिमें भाजपा नेत्री विमला रावत को सम्मानित करती कार्यकत्रियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ाया जाएगा और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सम्मान करने वालों नें नगर अध्यक्ष सुनीता डाबर, पूर्व प्रदेश मंत्री लीला बिष्ट, महामंत्री रेखा आर्य, तनुजा साह, मीनू चौधरी, अनु सोनकर आदि कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें