फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हिमालय दर्शन प्वाइंट सिरकोट में नहीं खुलने देंगे स्टोन क्रेशर ग्रामीण

Mon, 13 May 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। हिमालय दर्शन प्वाइंट और पर्यटक केंद्र सिरकोट में स्टोन क्रशर खुलने सुगबुगाहट से सिरकोट के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणोंं ने ऐलान किया है सिरकोट में स्टोन क्रशर किसी भी हालत में नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिरकोट के ग्रामीणों का कहना है कि हिमालय दर्शन प्वाइंट और पर्यटक केंद्र सिरकोट में कुछ नेताओं और स्थानीय लोगोंं द्वारा स्टोन क्रशर खोलने के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम में चर्चाओं में आए और पर्यावरण प्रेमी जगदीश कुनियाल का कहना है कि हिमालय दर्शन प्वाइंट और पर्यटक केंद्र सिरकोट में स्टोन क्रशर खुलने से यहां का वातावरण दूषित होगा।
सिरकोट गांव बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले मार्ग का प्रवेश द्वार पर बसा है। सिरकोट निवासी कमला सनवाल, लक्ष्मी दत्त सती, विनोद देवराड़ी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि वह यहां कतई स्टोेन क्रशर नहीं खुलने देंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पिंगलों से ग्रामीणों की जायज मांग को गंभीरता से लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें