फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराड़ से पहुंची महिलाओं और ग्रामीणों ने सागर की हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
सागर की मौत की जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सिराड़ की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर बीते दिनों फलसीमा के जंगल में मृत मिले युवक सागर सिराड़ी की हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि सिराड़ निवासी सागर सिराड़ी का शव दो जनवरी को फलसीमा के निकट जंगल में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया था। इधर सागर के परिजनों को साथ लेकर अल्मोड़ा पहुंचीं गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सागर की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सागर के साथियों से सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी पुलिस उसके साथियों से कोई पूछताछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में हेमा सिराड़ी, नीमा देवी, भगवती देवी, विमला देवी, बीना आर्या, नंदी देवी, रेखा सिराड़ी, लीला देवी, हीरा देवी, कमला देवी, दया देवी, लीला सिराड़ी, हेमा देवी, जानकी देवी, जयंती देवी, ममता देवी, भगवती देवी, देवकी देवी, पुष्पा देवी, उमा देवी, आनंदी देवी, मंजू देवी, सूरज प्रकाश सिराड़ी, हिमांशु सिराड़ी, नंदन सिराड़ी, राजेंद्र सिराड़ी, रणजीत सिराड़ी, संजय कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें