फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 31वें दिन भी जारी

Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के गांधी पार्क में राष्ट्रीय नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 31 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि करीब नौ सालों से खूंट-धामस-रौनडाल, धारी, पहल आदि गांवो को जोड़ने वाली सड़क पर सोंलिग व डामरीकरण नहीं हुआ। जिस कारण ग्रामीण कच्ची सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। यहां धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, पूरन सिंह बोरा, गोविंद प्रसाद, नंदन सिंह, दीपक आर्य, सुरेश तिवारी, नेहा, अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें