बागेश्वर। उद्यान सचल दल कांडा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत खुनौली में ग्रामीणों ने केंद्र से प्राप्त फलदार पौधे लगाए।
सोमवार को ग्राम प्रधान जया देवी ने ग्रामीणों को उद्यान केंद्र से प्राप्त पौधों का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की नियमित निगरानी रखने की अपील की। ग्रामीणों ने अपने घरों के आसपास और खेतों में आम, अमरूद, लीची और नीबू के पौधे रोपे। ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्रामीण गणेश कांडपाल, नंदा बल्लभ पांडेय, पूरन कांडपाल, शंकर भट्ट, हरीश कांडपाल, महेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।