फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के आवास के समीप किया प्रदर्शन किया

Thu, 08 Feb 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 पालिका में शामिल करने के खिलाफ ग्रामीण दिन में जुलूस लेकर पुलिस लाइन के निकट स्थित केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा के आवास के समीप पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क के किनारे ही रोक दिया। जिससे प्रदर्शनकारी मंत्री आवास का घेराव करने में सफल नहीं हो सके। सड़क किनारे ही ग्रामीणों ने सभा कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के भाई पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के घेराव के ऐलान को देखते हुए मंत्री के आवास के समीप सुबह से ही काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। ग्राम पंचायत दुगालखोला, खगमराकोट और रैलापाली के ग्रामीण दुगालखोला से जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए पुलिस लाइन के निकट स्थित मंत्री आवास की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क पर ही रोक दिया। इस दौरान मंत्री भी घर पर नहीं थे। बाद में ग्रामीणों ने सड़क किनारे धरना देकर सभा की और जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों को जबरन पालिका में शामिल किया जा रहा है, लेकिन सांसद ने इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों से कोई बात नहीं की। ग्रामीणों ने सांसद के भाई अरविंद टम्टा से उनकी बात सांसद से कराने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस दौरान सांसद के भाई ने आंदोलनकारियों से अभद्रता की और वार्ता के लिए दिल्ली जाने को कहा। दूसरी ओर सांसद के भाई ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता योगी सुंदर नाथ ने और संचालन चंदन रावत ने किया। प्रदर्शन में हवालबाग के ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, प्रधान रंजना टम्टा, रिक्कू आर्या, घनश्याम गुरुरानी, हरीश लाल, राजन सिंह बिष्ट, मुकेश लोहनी, जीवंती, केवलानंद बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, नीमा देवी, सुरेश लाल, शिव लाल, कमलेश तिवारी, अमजद खान, महेश चंद्र, हरीश राम, दुर्गा देवी, मुन्नी पवार, आशा थापा, अंबी राम, लीला खोलिया, लीला बिष्ट, कमला देवी, दीपा बिष्ट, गीता देवी, हर्ष कनवाल, केपी जोशी आदि ने भाग लिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार नौ फरवरी को दिन में 12 बजे से विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के आवास पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें