फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेंदुए की गुर्राहट से ग्रामीणों की उड़ी नींद

Thu, 07 Sep 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के गांवों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। शाम होते ही तेंदुआ आबादी में पहुंच रहा है। हवालबाग विकासखंड के मटेला, सुनोला, उडियारी, घनेली, पसेड, पडूला, रेलाकोट, धामस, जोसियाना आदि गांवों में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है, इससे ग्रामीण डरे हैं। इन गांवों में तेंदुए ने एक माह के भीतर दस से अधिक जानवरों को निवाला बनाया है।
विज्ञापन

मटेला के कैलाश, उडियारी के कमलेश ने बताया कि शाम होते ही तेंदुआ घरों के आसपास पहुंच रहा है, इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। वहीं रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें