फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क हादसे में आईटीआई कर्मी की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कुलदीप सिंह- फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के स्यालीधार के पास सड़क दुर्घटना में फलसीमा आईटीआई में स्टोर कीपर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा-कोसी मोटर मार्ग में स्यालीधार स्थित वेयर हाउस के पास बाइक सवार एक व्यक्ति बेहोश मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक कुलदीप सिंह (40) निवासी देघाट स्याल्दे हाल निवासी, विवेकानंदपुरी वार्ड में रहता था और आईटीआई में स्टोर कीपर था।
विज्ञापन

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। मृतक की बाइक खुद ही दुर्घटनाग्रस्त हुई या फिर किसी अन्य वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन


नशे में कार दौड़ाने पर चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नशे में कार दौड़ने पर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नगर के टैक्सी स्टैंड के पास एक कार को रोककर चालक विक्रम सिंह, निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी की जांच की तो वह नशे में मिला। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि नशे में वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें