फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Wed, 14 May 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर के गांधी पार्क में धरना देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन सूत्री मांगो के लेकर नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 30 वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बुधवार को हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि लगातार बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नही हो पाई। उन्होंने खूंट-धामस-रौनडाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर सोंलिग व डामरीकरण, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। यहां धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, नंदन सिंह, सुशील शाह, सुरेश तिवारी, भैरव गोस्वामी, गोविंद प्रसाद, प्रताप सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बोरा, दीपक आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें