फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खतरनाक मोड़ ठीक करने से ग्रामीणों को मिली राहत

Fri, 10 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। खलडुवा मार्ग पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे खतरनाक तीखे मोड़ (बैंड) के कटान का कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मोड़ के सुधार की मांग की जा रही थी जिसके पूरा होने से अब आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

खलडुवा–नागचूलाखाल ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष हरी दत्त बलोदी ने कहा कि विभाग ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए समय पर कार्रवाई की है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक कम होगी और वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी राहत मिलेगी। समिति के उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा, समाजसेवी एवं मीडिया प्रभारी हरी सिंह रावत, सुरेंद्र पोखरियाल, खीमानंद नैनवाल और दिनेश लोहनी ने भी पीएमजीएसवाई विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें