फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीडीओ को बताई समस्याएं

Wed, 15 Jul 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री आदर्श गांव के रूप में चयनित ग्राम पंचायत महतगांव में हुए एक कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास का मॉडल प्रस्तुत करने के लिए सरकार ने आदर्श गांवों का चयन किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आपसी समन्वय बना कर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार के विकास की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी ने विकास कार्यों को संपादित करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए प्रधान हेमा मेहता ने ग्रामीणों से सहयोग का आह्वान किया। संचालन सुरेंद्र मेहता ने किया। इधर ग्रामीणों ने सीडीओ को दस सूत्रीय मांग पत्र दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, नंदन भोजक, सहायक विकास अधिकारी एसएल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी आनंद सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी मंजू साह, प्रवीण मेहता, पूरन सिंह मेहता, बालम सिंह भाकुनी, उप प्रधान महिपाल सिंह मेहता, कुंदन सिंह मेहता, सुरेंद्र सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र कुमार, पदम सिंह, दलजीत सिंह, गोकुल मेहता, इंद्र सिंह, सुरेंद्र मेहता, चंपा देवी, नरेंद्र मेहता, कुंदन सिंह, गणेश सिंह, भगवत सिंह, देवकी देवी, कलावती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें