स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुरस्त करने समेत आठ सूत्री मांग को लेकर चौकोट जन सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले स्याल्दे तहसील परिसर में चल रहा आमरण अनशन 25वें दिन भी जारी रहा।
बुधवार को पूरन पालीवाल, हर सिंह उर्फ गागुली, प्रदीप कुमार आमरण अनशन पर रहे। वीरेंद्र रावत, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश जुयाल क्रमिक अनशन पर रहे। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलनकारी राकेश बिष्ट ने प्रशासन पर समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। संवाद