फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीण नाराज

Thu, 22 Jan 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम पंचायत मोवड़ी के तोक धूरा में लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में 15 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मोवड़ी राहुल कुमार ने बताया कि सड़क योजना को काफी समय पहले स्वीकृति मिल चुकी है। बावजूद इसके आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। कहा कि सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को आवागमन के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस, स्कूल वाहन सहित आवश्यक सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान ललित कुमार आर्या, शिव राम, प्रकाश, तारा चंद्र, गणेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें