फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पानी का बिल अधिक आने से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधन नहीं होने पर आंदोलन करेंगे मटेना के ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरुड़(बागेश्वर)। पानी का बिल अधिक आने से मटेना के ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बैठक कर विभाग पर अधिक बिल वसूलने के आरोप लगाए हैं। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
रविवार को गांव के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हर घर नल, हर घर जल योजना से उन्हें निशुल्क कनेक्शन दिए गए। तब उनसे कहा कि योजना निशुल्क है। अब उनसे 200 रुपये प्रतिमाह बिल वसूला जा रहा है। उनको वृहद पेयजल योजना से मात्र 15 दिन ही पानी दिया जा रहा है लेकिन तीन माह का 600 रुपये बिल वसूला जा रहा है। जिससे ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग पर निशुल्क योजना के नाम पर धोखा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बिल को 100 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जल निगम से संबंधित योजना और बिल की जानकारी ली जाएगी और ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। बैठक में निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला दत्त तिवारी, ग्राम प्रशासक रविशंकर बिष्ट, मोहन चंद्र जोशी, गणेश दत्त कांडपाल, विनोद पांडेय, प्रमोद भट्ट थे।

फोटो 02 बीसीएस 07 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें