फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्रामीणों, टेंट व्यवसायियों में मारपीट, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के नजदीकी बल्टा गांव में एक यज्ञोपवीत संस्कार में टेंट लगाने गए टेंट व्यवसायी और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। देर रात तक हंगामा और तनाव की स्थिति बनी रही। दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सल्ला कफड़खान निवासी टेंट कारोबारी संतोष कुमार को शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने जमकर पीट दिया। उसके पैर में चोट आई। शनिवार को एसएसपी से मिलकर उसने तहरीर दी। संतोष ने बताया कि वह बल्टा नई बस्ती में एक जनेऊ संस्कार में टेंट लगाने गया था। कार्यक्रम के बाद वह सामान पिकप वाहन में लोड कर रहा था। इस दौरान एक युवक पहुंचा और उसके क्षेत्र में कारोबार करने पर धमकाया। बाद में उसने डंडे से पीटा।
विज्ञापन

इधर बल्टा के ग्रामीणों ने एनटीडी चौकी में तहरीर दी। बताया कि बल्टा में अराजक तत्व रास्ते में आने जाने वालों से मारपीट और लूटपाट कर रहे हैं। शुक्रवार की रात को पूरन सिंह पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इधर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें