चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में लोगों के लंबे संघर्षों के बाद किसी तरह बनी भगोती–लालूरी–कनोली–टिम्टा सड़क की बदहाली से अब ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर घटिया डामरीकरण किए जाने से कुछ दिनों के भीतर ही सड़क का डामर उखड़ने लगा गया है। इससे सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं।ग्राम लालूरी ग्राम प्रधान विपिन शर्मा ने कहा कि यह सड़क पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनाई गई।
सड़क पर डामरीकरण के दौरान कई बार गुणवत्ता को लेकर विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन फिर भी कार्यदायी संस्था ने मानकों को ताक में रखकर डामरीकरण कार्य किया। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा यह सड़क छह से अधिक गांवों को जोड़ती है। कई दोपहिया वाहन चालक सड़क पर रपटने से चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके सड़क को सुधारने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सड़क को ठीक नहीं किया तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे।
कोट
- विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए जल्द सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। - प्रभात रंजन, ईई, पीएमजीएसवाई, द्वाराहाट
फोटो- 10एएलएम 13पी- हादसों को दावत देती भगोती–लालूरी–कनोली–टिम्टा सड़क। संवाद