फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तारा देवी का निधन

Sat, 14 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मोटर साइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल डढोली की प्रधान तारा देवी का निधन हो गया है। उनका यहां पैतृक विमांडेश्वर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, भाजपा नेता महेश नेगी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट ने प्रधान तारा देवी के निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि पद पर रहते तारा देवी ने कई विकास कार्य कराए। शोक जताने वालों में कैलाश भट्ट, नारायण रावत, भूपाल बजेठा, प्रधान दीपा मठपाल, विरेंद्र बजेठा, देव सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, गुड्डी देवी, माया देवी, प्रकाश अधिकारी, राजेंद्र रावत, कुंवर बजेठा, राम सिंह, त्रिलोक बजेठा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें