फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी: आज अल्मोड़ा की सड़कों पर उतरेगा 23 असुरों का कुनबा

Tue, 20 Oct 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जौहरी बाजार में बना कुंभकर्ण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपनी अनूठी सांस्कृतिक थाती के लिए दुनियाभर में मशहूर अल्मोड़ा का दशहरा इस बार भी इतिहास रचने को तैयार है। यहां इस बार रावण परिवार के एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 23 कलात्मक पुतले बनाए गए हैं। स्थानीय कलाकारों ने हफ्तों की कड़ी मेहनत और अपने हुनर से इन पुतलों को ऐसा निखारा है कि मानो ये अभी बोल पड़ेंगे। मंगलवार को जब इन दानवी आकृतियों का नगर में भव्य जुलूस निकलेगा तो संस्कृति और कला का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक नगरी में इस महा-महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अल्मोड़ा का यह दशहरा केवल पुतला दहन नहीं, बल्कि पहाड़ की जीवंत कला और सामूहिक एकजुटता का सबसे बड़ा उत्सव है जिसका दीदार करने के लिए कुमाऊं के अन्य हिस्सों से भी लोग यहां आते हैं। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि नगर में विभिन्न पुतला समितियों द्वारा रावण, कुंभकर्ण, खर, दूषण, सुबाहु, कालकेतु, देवांतक, नवरांतक, अक्षय कुमार, ताड़िका, त्रिसरा, कालनेमि, अतिकाय जैसे असुरों के विशालकाय व कलात्मक 23 पुतले बनाए गए हैं। समिति के सचिव वैभव पांडे और मुख्य संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कि 20 अक्तूबर को दोपहर एक बजे माल रोड में नगर पालिका शापिंग कांप्लैक्स के निकट दशहरा महोत्सव का शुभारंभ होगा।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी किरन दफौटी, अति विशिष्टि अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा होंगे। इसके बाद यहां से पुतलों का जुलूस निकलेगा जो नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए एसएसजे परिसर के जुलॉजी मैदान में पहुंचेगा। यहां इन पुतलों का एक-एक कर दहन किया जाएगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें