फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक पंपरा और वैदिक तकनीकों से चेतना जागृत करनी होगी

विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर पपरसली में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरसली में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकृष्ण तीर्थम कोसी के स्वामी ज्ञानमयानंद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी वैदिक परंपरा और वैदिक तकनीकों से चेतना जागृत करनी होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्वामी बजानंद ने कहा कि महर्षि महेश योगी ने प्रत्येक मानव में चेतना जागृत करने और उसे स्थायित्व देने को भावातीत ज्ञान की सरल तकनीक विश्व को प्रदान है। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने कहा कि महर्षि महेश योगी के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। पूर्व प्राचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने भी विचार रखे। पं. जीवन चंद्र त्रिपाठी ने हवन और बीपी बहुगुणा ने गुरु परंपरा पूजन और ध्यान सिद्धि कार्यक्रम संपन्न करवाया। इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर जूनियर की प्रधानाचार्या हेमा कांडपाल और अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन बबीता चिलवाल ने किया।
गुरु पूर्णिमा पर हुआ कार्यक्रम
अल्मोड़ा। भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति ने गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया। गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। धनी साही ने पतंजलि में महिलाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करे को कहा। जिला पंचायत परिसर में हुए कार्यक्रम में मोहन सिंह महरा, बीसी पांडे, माया भोज, बीपी कोठारी, रूप सिंह बिष्ट, राजेश कुमार, भूपेंद्र बल्दिया, जसोद सिंह, माया भोज, ज्योति, तुलसी सिराड़ी, डॉ. वसुधा पंत, राजेंद्र प्रसाद कांडपाल आदि ने भाग लिया। उधर जैंती, ध्याड़ी, सोमेश्वर में भी गुरु पूर्णिमा मनाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें