फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाण्डेश्वर मंदिर श्रृद्धालुओं के लिए अभी बन्द रहेगा

विज्ञापन
विभांडेस्व्र मंदिर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड की काशी नाम से विख्यात ऐतिहासिक विभाण्डेश्वर मन्दिर को दर्शनार्थियों के लिए खोले जाने को लेकर मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न हुई। रणां ग्राम प्रधान देवकी देवी की अध्यक्षता में मन्दिर परिसर में संपन्न बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि, फिलहाल पूर्ववत ही प्रात:काल पूजा अर्चना व भोग लगाकर प्रात: 9 बजे मन्दिर को बन्द कर दिया जाएगा। बाहर के दर्शनार्थियों के लिए मन्दिर अभी बन्द रहेगा।केवल मुख्य पुजारी ही पूजा अर्चना करेंगे। बाहर के सभी श्रृद्धालुओं के लिए मन्दिर खोलने को लेकर अगली बैठक में निर्णय लिया जायेगा। बैठक में दिनेश पुजारी,मोहन चंद्र पुजारी,धारा बल्लभ,बालादत्त , खीमा नंद,विखोती मेला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुजारी आदि उपस्थित थे। फ़ोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें