फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारियों ने विकास भवन प्रांगण में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास भवन अल्मोड़ा प्रांगण में प्रदर्शन करते पशु चिकित्साधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पशु चिकित्सा सेवा संघ के सदस्यों ने विकास भवन प्रांगण में एकत्र होकर हैदराबाद में कार्यरत महिला पशु चिकित्साधिकारी की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। पशु चिकित्साधिकारियों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम अवतार दीक्षित, पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश शर्मा, डॉ. ममता यादव, डॉ. राहुल सती, डॉ. जयपाल करगेती, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. करन गुप्ता, डॉ. कमल दुर्गापाल, डॉ. आलोक जोशी, डॉ. कनिका पांडे, पान सिंह बंगारी, सुनीता शर्मा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें