फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शुरू की हड़ताल

Tue, 01 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय, स्टेशनरी चार्ज समेत पुराने बिलों का भुगतान नहीं होने  से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मंगलवार से प्रदेश संघ के आह्वान पर  हड़ताल शुरू कर दी है। गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल के दौरान खाद्यान्न वितरण नहीं करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष  दिनेश गोयल और महामंत्री मनोज वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा सभी विक्रेताओं को मानदेय देने, उनका जीवन बीमा करने, स्टेशनरी  का चार्ज दिलवाने, दुकान का किराया देने और लंबित पड़े लाखों रुपये के बिलों का भुगतान करने आदि समस्याओं पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिसके बाद संगठन ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार एक नवंबर से शुरू हो रही हड़ताल के दौरान गल्ला विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न का वितरण  नहीं किया जाएगा। वर्तमान में जिले में 937 सस्ता गल्ला विक्रेता हैं। गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के चलते आम लोगों को राशन नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें