अल्मोड़ा। अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग पर लक्ष्मेश्वर के समीप ह्यूम पाइप बिछाने का काम शुरू हो गया है। देर रात मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया। हल्द्वानी से बागेश्वर जाने वाले वाहन लोअर माल रोड से गए।
अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। रविवार को इस मार्ग में देर शाम लक्ष्मेश्वर के समीप ह्यूम पाइप बिछाने का काम शुरू हुआ। इस कारण करबला से लक्ष्मेश्वर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। छोटे चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा।
इस दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जाने वाले वाहन लोअर माल रोड से गंतव्य को गए। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे से 19 अप्रैल की प्रात आठ बजे तक मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन रहेगा।