फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो जून से बंद अल्मोड़ा-क्वारब-हल्द्वानी एनएच पर आज से दौड़ेंगे वाहन

Wed, 15 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्वारब का विकल्प चौसली-क्वारब वैकल्पिक मोटर मार्ग जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबे से पट गया है। सुगम यातायात के लिए शुरू किए गए मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। मार्ग को बुधवार से चार दिनों तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए इस दौरान वाहनों का संचालन अल्मोड़ा-क्वारब-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग से होगा।
विज्ञापन

क्वारब डेंजर जोन के पास लगातार भूस्खलन के बाद बीते दो जून से एनएच पर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद यात्रियों को चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा था। अब ये मार्ग भी भूस्खलन की जद में आ गया है। मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर गिरे हैं। मंगलवार को भी मार्ग पर भूस्खलन हुआ। आवाजाही के दौरान मार्ग पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। कभी भी पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिर जा रहे हैं। आलम ये है कि भूस्खलन जोन पर मोटर मार्ग की चौड़ाई करीब सात मीटर रह गई है। भूस्खलन होने से मार्ग आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है। खतरे को देखते हुए मार्ग 15 से 18 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं दो जून से बंद अल्मोड़ा-क्वारब-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 15 जुलाई से 18 जुलाई तक हल्के वाहनों, यात्री बसों के साथ सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रहेगा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-क्वारब-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय बाद खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।
क्वारब बाईपास मार्ग पर अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन होने के दृष्टिगत अल्मोड़ा-क्वारब-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 15 से 18 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रहेगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। -अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

प्रतिबंधित समय पर सड़क दुर्घटना और वाहन संचालन पर संबंधित चौकी और थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। यदि किसी अन्य वाहन के प्रतिबंधित अवधि में यातायात की अपरिहार्यता हो तो क्षेत्र के संबंधित उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे। -अंशुल सिंह, जिलाधिकारी और अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें