फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब पर रुक-रुक निकले वाहन, कैंची धाम में जाम से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में वाहनों की रुक-रुक कर आवाजाही हुई। वहीं कैंची धाम में जाम लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्वारब स्लाइड जोन में सुधारात्मक और सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है। इसके चलते वाहनों को रुक-रुक निकाला जा रहा है। शुक्रवार को भी वाहनों की रुक-रुक कर आवाजाही हुई। इस कारण पहाड़ के तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदान जाने और मैदान से पहाड़ आने वाले यात्रियों को दिक्कतें हुई। कैंची धाम में जाम लगने के कारण यात्री गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पाए। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें