अल्मोड़ा। डे-केयर सेंटर की पालिका सभागार में हुई बैठक में शहर की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मालरोड में वाहनों की संख्या बढ़ रही है। पैदल चलने वालों के फुटपाथ का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे नालियों के ऊपर लोहे की जाली लगी है। उसके ऊपर स्लैब डालकर फुटपाथ का निर्माण किया जा सकता है। कहा कि शहर के लिए पूर्व से सीवर लाइन स्वीकृत है।
अधूरी सीवर लाइन का जल्द निर्माण पूरा हो। जल मूल्य में प्रतिवर्ष की जा रही बढ़ोत्तरी पर आक्रोश जताया गया। उन्होंने कहा कि कनेक्शनों में मीटर लगाकर उपभोग के हिसाब बिल वसूला जाए।
बैठक में जिला विकास प्राधिकरण को पर्वतीय क्षेत्र के प्रतिकूल बताते हुए वापस लेने, जंगली जानवरों बंदरों, सूअरों, तेंदुए और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की। बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट का अनुबंध बढ़ाने की भी मांग उठाई। बैठक में पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का स्वागत कर छह सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया।
अध्यक्षता हेम चंद्र जोशी, संचालन महासचिव आनंद बल्लभ लोहनी ने किया। बैठक में डॉ. अरुण पंत, आनंद सिंह बगडवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गोकुल मेहता, लीला खोलिया, आनंद सिंह ऐरी, मुथरा दत्त मिश्रा, बालादत्त कांडपाल, रीता दुर्गापाल, आनंद बल्लभ जोशी, चंद्रमणि भट्ट, सुनयना मेहरा, तारा चंद्र साह, डॉ. जीवन मेहता, शांति साह, नवीन चंद्र पाठक, आशा कर्नाटक, धनी शाही, पुष्पा कैड़ा, लक्ष्मण ऐठानी, गिरीश जोशी, मोहन नेगी, गिरीश मल्होत्रा, एसएस नयाल आदि मौजूद रहे।