फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी गरुड़, जेई, वीडीओ और रोजगार सेविका से होगी 1,72186 रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। चौरसों में ढोला खोलते ही निर्माणाधीन पुलिया का लिंटर गिरने के मामले में खंड विकास अधिकारी, वीडीओ, मनरेगा जेई और रोजगार सेविका को जिम्मेदार माना गया है। इन सभी से कुल 1,72186 रुपये की वसूली की जाएगी। डीएम के निर्देश पर गठित तकनीकी जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने इस संबंध में आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास खंड के चौरसों ग्राम पंचायत में मनरेगा के तीन लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। छह अगस्त को ढोला खुलते ही पुलिया का लिंटर नाले में गिर गया था। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने तकनीकी जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने क्षतिग्रस्त पुलिया की तकनीकी जांच की। डीडीओ कैलाश नाथ तिवारी ने बताया कि तकनीकी जांच कमेटी ने पुलिया निर्माण में खामी के लिए खंड विकास अधिकारी, वीडीओ, मनरेगा जेई और रोजगार सेवक को पूर्ण रूप से जिम्मेदार बताया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सीडीओ ने लापरवाही बरतने पर खंड विकास अधिकारी गरुड़ त्रिलोक चंद्र भाकुनी से 10146 रुपये, रोजगार सेवक ममता गोस्वामी से 40680 रुपये, अवर अभियंता मनरेगा आसिफ खान से 81360 रुपये, ग्राम विकास अधिकारी दीपक मरवाल से 40000 रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें