फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी रया जागि रया यो दिन यो मास नित भेंटने रया..

विज्ञापन
अल्मोड़ा में गायत्री प्रज्ञापीठ में हुए महायज्ञ में आहुति देते बटुक और उनके परिजन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/भतरौंजखान। वसंत पंचमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर लोगों ने मंदिरों में जौ की पत्तियां अर्पित करने के साथ ही वासंती परिधान पहन कर जौ के पौधों को सिरोधार्य किया। परिवार के बुजुर्गों ने जौ के पौधों को सिरोधार्य करते समय जी रया जागि रया यो दिन यो मास नित भेंटने रया... आदि आशीर्वाद दिया।
ग्रामीण इलाकों में आज भी बहन-बेटियां इस पर्व को मनाने मायके आई थीं। जो मायके नहीं पहुंच सकी उनके घर के लोगों ने ससुराल में जाकर बेटी को पकवान आदि भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भतरौंजखान कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए। एक दूसरे को शुभकामना देते हुए सुखमय जीवन की कामना की। मंदिरों में पुवे (आटा और गुड़ से बनने वाला पकवान) बनाकर भगवान को भोग लगाया और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें