फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ढोटी में लगाए गए विभिन्न प्रजाति के पौधे

Thu, 14 Jul 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पालिका परिषद की ओर से बल्ढोटी स्थित गंगनाथ मंदिर परिसर के आसपास पौधरपोण किया गया। बांज, फल्यांट, मोरपंखी, सुरई, सिल्वर ओक के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संसदीय सचिव मनोज तिवारी और पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पौधे रोपकर की।

संसदीय सचिव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है। इससे जहां आसपास हरियाली बढ़ेगी वही जलवायु भी शुद्ध होगी। हरेला पर्व पर पौधरोपण कर इसे हरियाली पर्व के रूप में मनाएं।


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पेड़ों का जीवन में काफी महत्व है। पेड़ पौधों की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है। जो भी पौधे रोपे जाएं उनकी सुरक्षा और देखभाल करनी जरुरी है, तभी पौधरोपण कार्य की सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधरोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, प्रभागीय वनाधिकारी एसआर प्रजापति, पुलिस उपाधीक्षक एएस रावत, अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, सभासद राजेंद्र तिवारी, सचिन टम्टा, राधा नेगी, सरित टम्टा, मुकेश नेगी, प्रताप सत्याल, पूरन रौतेला, जेसी दुर्गापाल, किशन गुरुरानी, आनंद सिंह ऐरी, अधिशासी अधिकारी पालिका परिषद एके वर्मा, गिरीश चंद्र, एसबएसबी के जवान आदि ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें