फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वंशिका ने झटका रजत पदक

Sun, 15 Nov 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की बालिका मुक्केबाजों ने रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने पंच का दम दिखाया। शनिवार को बालिका यूथ के 65-70 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में अल्माेड़ा की वंशिका वाल्मीकि ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल मैच में वंशिका का मुकाबला देहरादून की समृद्धि से हुआ। इस रोमांचक मैच में वंशिका को हार का सामना करना पड़ा लेकिन पूरे मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। वहीं 51-54 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल मैच में तनुजा बिष्ट ने नैनीताल की पीहू को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। तनुजा की इस जीत से अब स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जगी है। बालिका मुक्केबाजों की उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल खोलिया, डीएओ महेशी आर्या सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें