बागेश्वर। गरुड़ तहसील की पिंगलों क्षेत्र निवासी और उत्तराखंड पुलिस में सेवारत ममता खाती ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित एशियन ओपन लेजर रन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।बीते साल 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली ममता के पिता रणजीत सिंह खाती सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर विधायक पार्वती दास, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि ने बधाई दी है।