फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95.4 प्रतिशत अंक के साथ वैशाली ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
वैशाली का मुंह मीठा कराते माता-पिता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 सीआईएससीई की आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी की छात्रा वैशाली पंत 95.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल के साथ ही जिले की टॉपर रही। जिया वर्मा 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और गिरिराज जोशी और आस्था जोशी 91.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के सभी 112 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन


दसवीं की परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी के 16 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 35 छात्र-छात्राओं ने 80 से 90 के बीच अंक प्राप्त किए। वैशाली पंत 95.4 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान पर रहीं।

जिया वर्मा 92.6 प्रतिशत, गिरिराज जोशी और आस्था जोशी 91.6, लोहिताक्ष नेगी 91.2, कुलदीप मेर तथा तरुण टम्टा 91 प्रतिशत, गौरव पांडे 90.8, पूजा पांडे, तनिष्क सिंह बिष्ट और जागृति मठपाल 90.6, प्रियांशी वर्मा, वंशिका शाह, यशवर्द्धन वर्मा, गरिमा जीना ने 90.2 और प्रियांशी भाकुनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त  किए। बच्चों की शानदार सफलता पर विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट, हेड मास्टर केके पंत, सीनियर टीचर विनोद भट्ट, मधुलिका स्टीफेंस, गोपाल सिंह बिष्ट, पीसी पांडे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें