फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मासी में खुला उत्तरांचल भ्रातृ सेवा संस्था का कार्यालय

Fri, 09 Jun 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मासी में हुई बैठक में मौजूद उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्था के पदाधिकारी व अन्य लोग।
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दिल्ली में कई साल से समाजसेवा में लगे उत्तरांचल भ्रातृ सेवा संस्था दिल्ली-एनसीआर ने गेवाड़ घाटी में भी अपनी सेवा शुरू कर दी है। इसी क्रम में संस्था ने मासी में कार्यालय खोलकर विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल कार्य करने वाले स्थानीय समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। मासी के भूमिया मंदिर, सोमनाथेश्वर, रामपादुका और बबलेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इससे पहले हुई बैठक में उत्तराखंड सरकार से गेवाड़ घाटी के मंदिरों को जोड़ते हुए एक सर्किट बनाकर तीर्थाटन से जोड़ने की मांग की गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत ने कहा कि क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इस मौके पर हरदा उत्तरांचली, कुंदन रावत, दिनेश जोशी, भुवन असवाल, डाॅ. जोगिंदर सिंह, सीपी फुलोरिया, पुष्पलता फुलोरिया, शंकर सिंह बिष्ट, प्रेमा देवतला, खीमानंद मासीवाल, गोपाल जोशी आदि मौजूद थे।



पूजा, अर्चना के साथ आदिग्राम फुलोरिया में ग्रीष्मोत्सव शुरू



चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत आदिग्राम फुलोरिया में तीन दिनी नौवां ग्रीष्मोत्सव शुरू हो गया है। प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान के साथ शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ग्रामीणों ने श्री सोमनाथेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर सुंदरकांड का पाठ किया। प्रधान कमला फुलोरिया ने बताया कि शनिवार को मुख्य कार्यक्रम होंगे जिनमें गांव के मंदिरों में कलश यात्रा के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृतिद्वार का लोकार्पण होगा। बाद में पंचायत घर में सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें