फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अवध में कह मुख ले जाऊं, कहूं क्या पूछे जब राजा...

Fri, 09 Jun 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर की रामलीला में अभिनय करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम की रामलीला में राम वन गमन समेत कई दृष्यों का मंचन किया गया। ठंड के बीच दर्शक देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

जागेश्वर में बृहस्पतिवार रात मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने रामलीला कमेटी के प्रयासों को खूब सराहा। इसके बाद दशरथ विलाप, राम-केवट संवाद, सुमंत विलाप, दशरथ-सुमंत संवाद, दशरथ मरण, भरत-कैकेयी संवाद का मंचन किया गया। राम का किरदार विनोद थापा, लक्ष्मण का शुभम उप्रेती, सीता का गायत्री तिवारी, कैकेयी का रिया, कौशल्या का आरुषि भट्ट, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने सुमंत का किरदार निभाया। भरत के पात्र की भूमिका निक्कू, दशरथ की भूमिका रेवाधर पांडेय ने निभाई। रणजीत सिंह ने हारमोनियम का वादन किया जबकि तबले पर दीवान राम ने संगत दी। इस मौके पर व्यवस्थापक हरि मोहन भट्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक उपप्रमुख योगेश भट्ट, ज्योतिषाचार्य पंडित बिपिन भट्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दयाल पांडेय, केवल भट्ट, महेश राम, षष्टी भट्ट, राकेश पांडेय, मोहन राम आदि रहे।
विज्ञापन




दड़मियां की रामलीला में भगवान राम को हुआ वनवास
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। दड़मियां में रामलीला के पांचवें दिन भगवान राम और लक्ष्मण के बनवास की ओर जाने की लीला का मंचन हुआ। उनके बनवास जाने पर राजा दशरथ ने प्राण त्यागे। इस दौरान दर्शकों के आंसू छलक पड़े। पात्रों ने बढ़ी सजीवता से अभिनय कर दर्शकों का मन मोहा। राम के पात्र की भूमिका भरत पांडे, लक्ष्मण के पात्र की भूमिका दीपक चंद्र पांडे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें