फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा के प्रचार को धार देने अल्मोड़ा पहुंचे टम्टा, बाजार में घूम-घूमकर प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Mon, 06 Jan 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

भाजपा के प्रत्याशी अजय वर्मा के प्रचार को गति देने के लिए सोमवार को स्थानीय सांसद और केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने पार्टी के चुनाव कार्यालय में बैठकर चुनावी गतिविधियों की जानकारी ली। 
विज्ञापन
अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में मेयर के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भाजपा और कांग्रेस में नए कार्य कर्ताओं को अपने यहां शामिल करने की होड़ लगी हुई है। अपने-अपने तरीके से दोनों ही प्रमुख दल प्रचार को गति भी दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा के प्रचार को गति देने के लिए सोमवार को स्थानीय सांसद और केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने पार्टी के चुनाव कार्यालय में बैठकर चुनावी गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद माल रोड और पूरे बाजार क्षेत्र में पार्टी के नेताओं के साथ घूम- घूम कर जनसंपर्क किया। दुकान- दुकान जाकर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह प्रसन्न है हर तरफ विकास कार्य हो रहे हैं।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में एक तरफा जीत होगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान पूर्व दायित्व धारी गोविंद पिल्खवाल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मेयर पद के प्रत्याशी अजय वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट समेट बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें