कमरे की सफाई में झाड़ियों में पहुंची विस्फोटक सामग्री
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने डभरा सड़क निर्माण के दौरान कमरा किराए में लिया था। छह से सात साल तक किराये का कमरा खाली नहीं कर पाया था। जून 2025 में मकान मालिक हिम्मत सिंह ने उससे संपर्क किया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर सफाई कराई गई। मजदूरों ने कमरे से निकले सामान, जिनमें जैलेटिन ट्यूब भी शामिल थीं को अनजाने में झाड़ियों में फेंक दिया। मकान मालिक को इस सामग्री के विस्फोटक होने की जानकारी नहीं थी।
पुलिस ने खुलासाकिर ली राहत की सांस
अल्मोड़ा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही दिनों में मामले का खुलासा कर संभावित खतरे को टाल दिया है। प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद अब पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। संवाद
जिलेटिन की 161 छड़ जिसकी थी उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
- देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा