फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का विवादित बयान, बिहार की बेटियों पर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

Fri, 02 Jan 2026 04:25 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के विवादास्पद बयान से  प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के विवादास्पद बयान से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। वायरल हुए वीडियो में कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं। उनके बयान से राजनीति गरमा गई है। विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के चौघानपाटा में सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू का पुतला फूंका। 

विज्ञापन


उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गिरधारी लाल साहू एक कार्यक्रम में बिहार में 20–25 हजार में लड़की मिलने की बात कह रहे हैं। उनका यह बयान न केवल महिलाओं का घोर अपमान है बल्कि इससे पूरे देश की बेटियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा के पति गिरधारी का विवादित बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मानसिकता का समर्थन करती है। भोज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं। विधायक मनोज तिवारी ने  इस बयान को बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ जैसे नारों पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद

पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूरन रौतेला, अमरजीत भाकुनी, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पांडेय, दीपा साह,राधा टम्टा, सुशील साह,  दीप डांगी, परितोष जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पांडेय, गोविंद मेहरा, परितोष जोशी, वैभव पांडे हेम तिवारी, अनूप भारती,  प्रदीप कुमार दानिश खान, दिनेश पिलख्वाल, तारा चंद्र साह, पंकज पाठक दिनेश नेगी, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सोमेश्वर विधायक रेखा और उनके पति का पुतला फूंका

सोमेश्वर की विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर मुख्य चौराहा पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में बिहार से 20 से 25 हजार में लड़कियां लाकर उनका विवाह सोमेश्वर के युवाओं के साथ कराने की बात कही है जो शर्मनाक है। विवादित बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वहां  जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार,  प्रकाश खाती, श्याम सिंह दोसाद, भुवन दोसाद, राजू भट्ट, कैलाश आर्या, केसर सिंह, नवीन नेगी, नवल किशोर जोशी, सुरेश राम, राजेश गिरी,  लक्ष्मण मेहरा, राजेंद्र प्रसाद, हीरा मेहरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें