फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने किसानों का समर्थन करते हुए उठाई विभिन्न मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल अल्मोड़ा ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। सोमवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही किसानों को आर्थिक सहायता देने समेत तमाम मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों का आंदोलन लंबे समय तक चला तो कोविड-19 की तरह ही इससे भी देश की अर्थव्यस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। किसानों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि पहले की राज्य के किसान जंगली जानवरों, आवारा पशुओं के आतंक के चलते नुकसान उठाते आए हैं। जिससे कई लोगों ने किसानी का कार्य तक छोड़ दिया है।
जंगली जानवरों द्वारा मारे गए किसानों और उनके परिजनों की मृत्यु पर 15 लाख रुपये और घायलों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, गांव में ही काश्तकारी करने वालों को पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, मुमताज कश्मीरी, श्याम सिंह पूना, दीप चंद्र भट्ट, उदय महरा, कमलेश जोशी आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें