फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड : अल्मोड़ा में पहले दिन जांची गईं 250 उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 15 Apr 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मिशन इंटर कालेज में मूल्यांकन से पूर्व बैठक में भाग लेते परीक्षक। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीजीआईसी अल्मोड़ा में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर की 250 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। हाईस्कूल और इंटर के 46 परीक्षक और 10 प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शनिवार को मास्टर ट्रेनरों ने परीक्षकों को मूल्यांकन के तरीके बताए। उप नियंत्रण यूसी पांडे ने बताया कि मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 75 परीक्षक और 8 प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे। जिसमें से 14 परीक्षक और चार प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में नियुक्त किए गए 166 परीक्षकों में से 32 अनुपस्थित रहे। नियुक्त किए गए 17 प्रधान परीक्षकों के सापेक्ष छह अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल के विभिन्न विषयों की 80 और इंटर की 170 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल की 34,261 और इंटर की 64,736 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में आठ और इंटरमीडिएट के लिए 17 टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन



बागेश्वर में प्रशिक्षण लिया, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य आज से शुरू होगा। विक्टर मोहन जोशी राइंका में बने मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल की करीब 53,000 और इंटर की 32,000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में तैनात परीक्षकों और कर्मचारियों को शनिवार को सीईओ सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य नियंत्रक/सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने कहा कि मूल्यांकन का कार्य बेहद संवेदनशील है। उन्होंने परीक्षकों से पूरी गोपनीयता और त्रुटिपूर्ण ढंग से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने को कहा। उप नियंत्रक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 11 टेबल लगी हैं और 117 परीक्षक, 11 उप प्रधान परीक्षक तैनात किए गए हैं।
इसी तरह इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए नौ टेबल लगी हैं, 74 परीक्षक और नौ उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान मूल्यांकन के पर्यवेक्षक/प्रधानाचार्य राइंका रवाईखाल मदन मोहन जोशी, मास्टर ट्रेनर राजीव निगम, हेम चंद्र जोशी, सह उप निरीक्षक राजेश आगरी आदि मौजूद रहे।
मिशन इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर काॅलेज में शनिवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 44,498 कापियों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए 12 उप प्रधान परीक्षक, 99 परीक्षक तथा 22 अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। मूल्यांकन से पूर्व प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने परीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें मूल्यांकन कार्य को लेकर जरूरी टिप्स दिए। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। विभिन्न कक्षाओं में मूल्यांकन के लिए कई टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें