फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अल्मोड़ा हादसे पर पीएम मोदी-अमित शाह सहित इन नेताओं ने जताया दुख, जाहिर की संवेदना; किया ट्वीट

Mon, 04 Nov 2024 02:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर पीएम मोदी समेत कई राजनेताओं ने  ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सोमवार की सुबह मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा में हुए बस हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा-  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।
 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अल्मोड़ा हादसे को लेकर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 

 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी अल्मोड़ा हादसे को लेकर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा-  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 

 

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अल्मोड़ा बस हादसे को लेकर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जो दर्दनाक सड़क हादसे का समाचार बेहद पीड़ादायक है। कई लोगों की मृत्यु हुई है और कई घायल हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।शासन व प्रशासन से अपील है कि पीड़ितों को त्वरित मुआवजा दिया जाए और घायलों के समुचित इलाज के लिए पूरे बंदोबस्त करे। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद व सेवा करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें