फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी ने जागेश्वर में की पूजा

Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
उर्वशी ने जागेश्वर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार सुबह जागेश्वर धाम में अपने माता-पिता के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की और जागेश्वर धाम के बारे में पुजारियों से जानकारी प्राप्त की। उर्वशी रौतेला सुबह करीब सात बजे जागेश्वर धाम पहुंची। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अपने परिवारजनों के साथ जागनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन


उर्वशी के साथ उनके पिता मानवर सिंह रौतेला, माता मीरा रौतेला, भाई यश रौतेला ने भी रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उनके अन्य रिश्तेदार, पारिवारिक मित्र भी मौजूद थे। बाद में उर्वशी ने पुजारियों से मंदिर की महत्ता आदि की जानकारी ली।

जागनाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी हेमंत भट्ट ने उन्हें जागेश्वर धाम से संबंधित पुस्तिका भी भेंट की। उर्वशी ने बताया कि वह पिछले 13 साल से लगातार जागेश्वर धाम आती रही हैं। उन्होंने बताया कि रोज सुबह वह भगवान जागनाथ का स्मरण करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें